नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज

Spread the love

नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज

इस राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में जिले के नवाचारों और डीएमएफ फंड के बेहतर उपयोग को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर (Scope Complex) में दिनांक 23 और 24 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026’ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज रही। इस राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में जिले के नवाचारों और डीएमएफ फंड के बेहतर उपयोग को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

 

शिखर सम्मेलन के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि श्री जी. किशन रेड्डी, माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, ने जिले द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टाल का भ्रमण किया। जिले की ओर से उपस्थित डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य (संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी DMF) और आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्रीमती सविता साहू ने माननीय मंत्री जी को आकांक्षी जिला में डीएमएफ मद से संचालित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री जी ने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि किस प्रकार आकांक्षी जिला में डीएमएफ फंड का उपयोग हो रहा है एवं स्व सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने जिले में हो रहे इन सामाजिक-आर्थिक बदलावों को अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बताया।

समिट के दूसरे दिन, जिले की विशिष्ट पहचान और स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए माननीय केंद्रीय कोयला एवं ख़ान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी को जिले में तैयार “रागी आटा और कोदो चावल” भेंट किया गया। ये उत्पाद जिले की महिलाओं की मेहनत और ‘लोकल फॉर वोकल’ की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक हैं।