मोहला के विजयपुर और अंबागढ़ चौकी के छछानपहरी में समाधान शिविर आज

Spread the love

मोहला के विजयपुर और अंबागढ़ चौकी के छछानपहरी में समाधान शिविर आज 

         मोहला 4 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज 5 मई से समाधान शिविर शुरू होने जा रहा है। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के छछानपहरी और जनपद पंचायत मोहला के विजयपुर में आज समाधान सिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।