*- होली से पहले किसानों को बड़ी सौगातः 28 फरवरी को जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता*
*- मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के 40 हजार 516 किसानों के बैंक खाते में होगी 14563.06 (चौदह हजार पाँच सौ तीरसठ लाख छः हजार रुपए)की धन वर्षा*
*- जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में होगा कार्यक्रम, प्रभारी कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां पूर्ण*
मोहला 27 फरवरी 2026। होली से ठीक पहले किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि किसानों के खातों में अंतरित करेंगे। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के 40 हजार 516 किसानों को कुल 14563.06 (चौदह हजार पाँच सौ तीरसठ लाख छः हजार रूपए) की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय , मोहला में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम के दौरान किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती भारती चंद्राकर ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप किसान कल्याण से जुड़े इस कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों के किसानों को लाभ मिलेगा। मोहला के 12,836, मानपुर के10,892 अम्बागढ़ चौकी के 16,788 किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपये प्रति क्विंटल तथा पतला धान पर 711 रुपये प्रति क्विंटल की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। होली के त्योहारी माहौल में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को मजबूती देगी और कृषि गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
More Stories
सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान
नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज
लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह