छत्तीसगढ़ का बजट छत्तीसगढ़ को देगी नई गति: अंकित पांडे

Spread the love

छत्तीसगढ़ का बजट छत्तीसगढ़ को देगी नई गति: अंकित पांडे 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी द्वारा डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष अंकित पांडे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी द्वारा डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने बजट की सराहना करते हुए इसे अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।अंकित पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह बजट छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को एक नई दिशा एवं गति देने वाला सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बजट की मूल थीम संकल्प (SANKALP) रखी गई है, जिसमें S-समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक का स्पष्ट रोडमैप शामिल है। बजट में महिला, युवा, किसान एवं मध्यमवर्ग के हितों के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस किया गया है।उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए किए गए प्रावधान किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे, वहीं अधोसंरचना, सड़कों, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक निवेश से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा स्टार्टअप एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए भी बजट में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार किया गया है।

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने बताया कि यह बजट सामाजिक न्याय, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित है और प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा ।