जिला मंत्री निशा योगी भाजपा जिला बालोद एवं जिला मंत्री पूजा मोंटी यादव (सरपंच चौरेल) ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं नशा मुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए सर्व साधारण दिलाई शपथ**
जिला मंत्री निशा योगी भाजपा जिला बालोद एवं जिला मंत्री पूजा मोंटी यादव (सरपंच चौरेल) ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं नशा मुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए सर्व साधारण दिलाई शपथ
जिला बालोद चौरेल में स्थित ग्राम पैरी में लगने वाला माँघ पूर्णिमा में लगने वाले मेला में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ संवेदीकरण संगोष्ठी कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त एवं नशा मुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए सर्व साधारण जन समुदाय को शपथ दिलाया। इस दौरान जिला मंत्री निशा योगी ने अपने उद्बोधन में सभी से आग्रह किया कि अल्प आयु में विवाह से बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक रूप से नुकसानदायक है और कहा कि बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा की ओर अग्रसर करें जिससे उनके सर्वांगीण विकास होगा उन्हें बाल विवाह के इस झुलस्ते आग में नहीं धकेलने की अपील की ।
अंत में उन्होंने कहा कि आइए इस पावन पुनीत पूर्णिमा के मेले में शिव जी के इस पावन मंदिर के समक्ष हम सभी आज यह संकल्प ले कि हम अपने तथा किसी और के बच्चों की भी अल्प आयु में विवाह नहीं होने देंगे।अगर ऐसा होते कहीं भी देखा जाएगा तो हम तुरंत इसकी कार्यवाही पास के किसी थाने में या सरपंच या किसी प्रशासनिक जगह पर इसकी शिकायत अवश्य करेंगे।
More Stories
सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान
नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज
लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह