*//प्रेस विज्ञप्ति//*

? *सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 05.02.2026 को किया गया।*
? *10 थाना एवं 01 पुलिस चौकी से तीन महिला एवं तीन पुरुष टीम सलेक्शन मैच के माध्यम से चयनित कुल 59 टीम प्रतियोगिता में सम्मिलित।*
? *सलेक्शन मैच में कुल 154 टीमों के बीच थाना स्तर पर कराया गया प्रतियोगिता।*
? *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह ने मुख्य अतिथि व सम्माननीय अतिथियों को बैज लगाकर व कैप पहना कर किये स्वागत।
? *मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति, ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरे जोश से ट्रॉफी को लक्ष्य कर खेलने का किये आव्हान ।*
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला पुलिस मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच आपसी निकटता बढ़ती है तथा इस प्रकार के खेल आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय. पी सिंह (भा. पु. से), ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर जुड़ाव स्थापित करना है। खेल गतिविधियों के माध्यम से आपसी संवाद, विश्वास और सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, जिससे सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती प्राप्त होती है।
यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना विकसित करने, सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा समाज में स्वस्थ वातावरण निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन मे जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष- श्री रड़ साय मंडावी, जिला संघ के सचिव-श्री लक्ष्मण नेताम, DFO- श्री दिनेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ- श्रीमती भारतीय चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री ताजेश्वरजे दीवान, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप, व जिले के सम्माननीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य तथा समस्त थाना प्रभारी , पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं की 59 टीमे भाग ली । 10 थाना एवं 01 पुलिस चौकी में कुल 154 टीमों में से तीन महिला एवं तीन पुरुष टीम सलेक्शन मैच के माध्यम से चयनित होकर कुल 59 टीम प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। आज कुल पुरुष के 17 मैच व महिला के 14 मैच कराया गया।
यह प्रतियोगिता पुलिस एवं जनता के मध्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने, युवाओं में खेल भावना विकसित करने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

More Stories
सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान
नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज
लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह