औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पर नाराज हुए अधिकारी ।

मोहला _मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विजय खोबरागड़े एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राकेश वर्मा द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पेंदाकोड़ो, डूमर टोला एवं बिरजू टोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई जिसमें डूमर टोला में आज टीकाकरण सत्र शाम 4:00 बजे तक जारी रहना था किंतु समय पहले 3:20 में ही स्वास्थ्य केंद्र ताला बंद पाया गया एवं बिरजूटोला विकासखंड मोहला में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने में एवं साफ सफाई सही से नहीं होने के कारण फटकार लगाई गई साथ ही साथ उक्त स्वास्थ्य केंद्र के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया ज्ञात हो कि कलेक्टर महोदया मैडम के मार्गदर्शन में विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग की बैठक संपन्न हुई थी जिसमें उनके द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी किसी काम में लापरवाही या कोताही बररते पाए जाने पर कार्यवाही हेतु कहा गया था।

More Stories
आधार अद्यतन कराना जरूरी, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क
सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान
नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज