जिला मोहला मानपुर अबागढ़ चौकी के एक मात्र नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी शहर के बीचों बीच बिना अनुमति के संचालित हो रहे मुर्गी फॉर्म।

बदबू से परेशान रहवासी

आपको बता दे कि नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में मुर्गी फार्म के संचालन संबंधित नियमों को दरकिनार कर के कई वर्षों से मुर्गी फॉर्म का संचालन कान्हे से बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग में संचालित किया जा रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि नगर पंचायत से इसकी अनुमति नहीं ली गई है।बावजूद इसके इस प्रकार खुलेआम फार्म का और चिकन सेंटर का संचालन किया जा रहा है।वही चौकी मोहला मुख्य मार्ग पर भी मुर्गी फॉर्म और चिकन सेंटर का संचालन किया जा रहा है जो पंचायत क्षेत्र में संचालित है जिसकी अनुमति पंचायत ने नहीं दी है।वही आपको बता दे कि चौकी से चिल्हाटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी मुर्गी का संचालन किया जा। अब सवाल यह है कि बिना किसी अनुमति के संचालित हो रहे इन मुर्गी फार्म और चिकन सेंटरों पर आखिरकार कार्यवाही क्यों नहीं होती।जबकि आपको बता दे की मुख्य मार्ग से होते हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों का लगातार आवागमन भी लगा रहता है। वही नगर के अंदर होने वाले मुर्गी फार्म की जानकारी होने के बावजूद अब तक किसी प्रकार से कार्रवाई नहीं करना संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
अब देखना यह की खबरों में आने के बाद क्या कोई कार्रवाई होती है या यूं ही अनदेखी करके संचालन जारी रहता है। अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ,,,,,।

More Stories
औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पर नाराज हुए अधिकारी
खेल से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बना सकते है बेहतर करियर –जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने दृष्टि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना