बांधा बाजार के हिंदुस्तान ढाबा में शराब का कारोबार, ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री के नाम से आवेदन

अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के ग्राम बांधा बाजार के हिंदुस्तान ढाबा में शराब के कारोबार को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।आपको बता दे लगातार आबकारी विभाग से शिकायत करने के बाद भी खानापूर्ति करने के कारण ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जी हां आपको बता दें कि लगातार आबकारी विभाग से शिकायत करने के बाद भी उचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों ने अब सीधे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।आपको बता दे कि बांधा बाजार के जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।वही उन्होंने अपने दिए आवेदन में लिखा कि खुलेआम चल रहे इस अवैध शराब के कारोबार से स्कूली बच्चों और आने जाने वाले महिलाओं को रास्ते में आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं नवयुवकों पर गलत प्रभाव पड़ता है।जिसको लेकर अब पंच और जागरूक ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।

शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग केवल खाना पूर्ति
आपको बता दे कि शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कई वर्षों से ये अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है बावजूद उसके आबकारी केवल खानापूर्ति करते हुए नजर आता है।जिसके चलते अब आवदेन अब सीधे मुख्यमंत्री के नाम पर किया गया है।
आखिरकार किसका संरक्षण
लगातार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं होना समझ से परे नजर आता है कि आखिरकार ऐसा कौन सा संरक्षण है जिसको लेकर आबकारी विभाग ठोस कार्यवाही करने के कतराते हुए दिखाई पड़ते है।

More Stories
आधार अद्यतन कराना जरूरी, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क
सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान
नेशनल डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड (DMF) समिट 2026′ में आकांक्षी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की उपलब्धियों की गूंज